भारत आतंकवाद के खिलाफ सीमा पार भी कार्रवाई कर सकता है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Apr 2024 09:12 PM
भारत आतंकवाद के खिलाफ सीमा पार भी कार्रवाई कर सकता है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
ऑडियो सुनें

मवेलिक्कारा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत आतंकी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए सीमा पार कार्रवाई करने की क्षमता रखता है. उन्होंने यहां कहा, “अगर कोई भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ.ावा देने की कोशिश करता है, तो हमारे पास यहां उससे निपटने की शक्ति है और जरूरत पड़ने पर, सीमा के दूसरी ओर भी कार्रवाई कर सकते हैं.” सिंह ने भारतीय रक्षा बलों द्वारा 2019 में सीमा पार आतंकी शिविरों पर किए गए हवाई हमले का सबूत मांगने के लिए माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतंत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की आलोचना करते हुए यह बयान दिया.

मवेलिक्कारा संसदीय क्षेत्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कांग्रेस और वाम दलों के सवालों को ”राष्ट्र-विरोधी प्रकृति का ” करार दिया और कहा कि देश के लोग इसके बारे में जानते हैं.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सुरेश मवेलिक्कारा से यूडीएफ उम्मीदवार हैं, जहां भाकपा के सीए अरुण कुमार एलडीएफ उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. भाजपा नीत गठबंधन की ओर से भारत धर्म जन सेना (बीजेडीएस) के बैजू कलाशाला मैदान में हैं. भारतीय युद्धक विमानों ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले किए थे. विमानों का निशाना आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद का एक प्रशिक्षण शिविर था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu