मध्य प्रदेश के गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में दक्षिण अफ्रीका से 5 से 8 चीते आएंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 04:00 PM
मध्य प्रदेश के गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में दक्षिण अफ्रीका से 5 से 8 चीते आएंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: मध्य प्रदेश के गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में एक बाड़ वाले क्षेत्र में पांच से आठ चीतों को संभवत: साल के आखिर में छोड़ा जाएगा ताकि उन्हें प्रजनन के लिए वातावरण और अनुकूल मौसम मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीका का एक प्रतिनिधिमंडल चीतों को लाने के लिए गांधीसागर में तैयारियों और कुनो राष्ट्रीय उद्यान में परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को भारत पहुंचा था। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने मध्य प्रदेश के गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य का दौरा किया और उन्हें महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत चीतों को लाने की तैयारियों से अवगत कराया गया। बाड़ों, नियंत्रण कक्ष और भावी पशु चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते समय बहुमूल्य जानकारी साझा की गई।’’

दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच प्रजाति संरक्षण, विशेष रूप से ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रजनन पर ध्यान केंद्रित करते हुए पांच से आठ चीतों को गांधीसागर के एक बाड़ वाले क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा इस साल के आखिर में हो सकता है और मानूसन के बाद इसकी अधिक संभावना है।

गांधीसागर में 64 वर्ग किलोमीटर का एक बाड़ा बनाया जा रहा है जहां कुनो से सड़क मार्ग से करीब छह घंटे में पहुंचा जा सकता है। यह अभयारण्य 368 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसके आसपास 2,500 वर्ग किलोमीटर का अतिरिक्त क्षेत्र है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav