संघर्ष विराम समझौते को लेकर अधिक प्रतिबद्धता और गंभीरता दिखाएं इजराइल और हमास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Apr 2024 08:06 PM
संघर्ष विराम समझौते को लेकर अधिक प्रतिबद्धता और गंभीरता दिखाएं इजराइल और हमास
ऑडियो सुनें

तेल अवीव. कतर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इजराइली मीडिया को दिए साक्षात्कारों के दौरान इजराइल और हमास से संघर्ष विराम वार्ताओं में ह्लअधिक प्रतिबद्धता और गंभीरताह्व दिखाने का आह्वान किया है. दोनों पक्षों पर इस समय संघर्ष विराम समझौते को लेकर दबाव बन रहा है, ताकि इजराइली बंधकों कि रिहाई हो सके और गाजा को करीब सात महीने से जारी युद्ध में राहत मिल सके. इजराइल के उदारवादी माने जाने वाले हारेत्ज समाचार पत्र और इजराइली सार्वजनिक प्रसारक ‘केन’ पर शनिवार सुबह कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी के साक्षात्कार प्रकाशित व प्रसारित हुए.

माजिद ने साक्षात्कारों के दौरान हमास और इजराइल के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने राजनीतिक हितों को ध्यान में रखकर फैसले लिये हैं, नागरिकों की भलाई को मद्देनजर रखकर नहीं. उन्होंने हारेत्ज से कहा, ह्लहम दोनों पक्षों की तरफ से अधिक प्रतिबद्धता और गंभीरता दर्शाने की आशा कर रहे हैं.ह्व माजिद ने कहा, ह्लअगर दोनों पक्ष नयी प्रतिबद्धता दिखाते हैं, तो मुझे पक्का यकीन है कि हम समझौते पर पहुंच जाएंगे.ह्व कतर में इजराइली पत्रकारों ने उनके साक्षात्कार किए हैं. कतर के इजराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं. युद्ध के दौरान कतर और इजराइल के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री ने हमास पर पर्याप्त दबाव न बनाने के लिए कतर की आलोचना की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu