विश्वनाथ, आकाश और प्रीत एशियाई अंडर-22 एवं युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Apr 2024 08:41 PM
विश्वनाथ, आकाश और प्रीत एशियाई अंडर-22 एवं युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
ऑडियो सुनें

अस्ताना. विश्वनाथ सुरेश, आकाश गोरखा और प्रीत मलिक ने मंगलवार को यहां अपने-अपने मुकाबले जीतकर एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पुरुष अंडर-22 सेमीफाइनल में जगह बनाई. गत युवा विश्व चैंपियन विश्वनाथ (48 किग्रा) ने एकतरफा क्वार्टर फाइनल में ईरान के हसानी सेयेदर्शम को 5-0 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. सीनियर राष्ट्रीच चैंपियन आकाश (60 किग्रा) ने भी ईरान के ही इबादी अरमान को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया.

प्रीत (67 किग्रा) को भी वियतनाम के एनगुएन डु एनगोक के खिलाफ जीत दर्ज करने के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और रैफरी ने पहले दौर में भी मुकाबला रोककर उन्हें विजेता घोषित कर दिया. कुणाल (75 किग्रा) हालांकि क्वार्टर फाइनल में ईरान के महशारी मोहम्मद के खिलाफ 0-5 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए. जुगनू (86 किग्रा), रिदम (+92 किग्रा), तमन्ना (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा) और प्रियंका (60 किग्रा) के अंडर-22 क्वार्टर फाइनल मुकाबले मंगलवार को ही होंगे. अंडर-22 सेमीफाइनल शनिवार को खेले जाएंगे.

सोमवार की रात, राहुल कुंडू (75 किग्रा), लक्ष्य राठी (+92 किग्रा), लक्ष्मी (50 किग्रा), तमन्ना (54 किग्रा), यात्री पटेल (57 किग्रा) और सृष्टि साठे (63 किग्रा) ने युवा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 24 से अधिक देशों के लगभग 400 मुक्केबाज 25 भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. युवा और अंडर-22 वर्ग के फाइनल क्रमश? छह और सात मई को होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu