अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, दीया जलाने वाले पहले राष्ट्रपति, हनुमान चालीसा भी देखी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 07 Nov 2026 09:52 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, दीया जलाने वाले पहले राष्ट्रपति, हनुमान चालीसा भी देखी
ऑडियो सुनें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिनमें भारतीय उद्यमी विशाल गोंडल, मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला शामिल थे।

इस दौरान हेल्थ-टेक कंपनी GOQii के संस्थापक विशाल गोंडल ने उन्हें हनुमान चालीसा भेंट की। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भारतीय समुदाय के साथ दिवाली मनाई। समारोह में मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना भी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान, हेल्थ-टेक कंपनी ‘GOQii’ के संस्थापक विशाल गोंडल ने ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात की। लोगों ने पारंपरिक तरीके से दीया जलाया। इसके साथ ही भारतीय समुदाय ने अमेरिकी राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट कर दीवाली को यादगार बना दिया।

इस जश्न के मौके पर ओवल ऑफिस में मौजूद लोगों में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी शामिल थे। व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत 2003 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group