कोरियाई ‘हॉरर’ फिल्म ‘एक्सहुमा’ भारतीय सिनेमा घरों में तीन मई को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 May 2024 07:13 PM
कोरियाई ‘हॉरर’ फिल्म ‘एक्सहुमा’ भारतीय सिनेमा घरों में तीन मई को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. कोरियाई ‘हॉरर मिस्ट्री’ फिल्म ‘एक्सहुमा’ तीन मई को भारतीय सिनेमा घरों में रिलीज होगी. फिल्म एक अमीर परिवार पर आधारित है, जिसका मुखिया एक रहस्यमयी कब्र को खोदने का जिम्मा दो तांत्रिकों को देता है. जानेमाने कोरियाई सितारें चोई मिन-सिक, किम गो-यून, ली डो-‘ून और यू हाई-जिन अभिनीत फिल्म ‘एक्सहुमा’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है. भारत में फिल्म ‘एक्सहुमा’ को ‘इम्पैक्ट फिल्म्स’ द्वारा रिलीज किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन जंग जे-‘ून ने किया है.

‘इम्पैक्ट फिल्म्स’ के संस्थापक अश्वीनी शर्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि फिल्म को भारत में अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी.
फिल्म ‘एक्सहुमा’ कोरियाई भाषा में अंग्रेजी कैप्शन के साथ बड़े शहरों के 75 सिनेमा घरों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu