मीसा भारती ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ आरोपों की गहन जांच की मांग की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 May 2024 03:42 PM
मीसा भारती ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ आरोपों की गहन जांच की मांग की
ऑडियो सुनें

पटना: राजद सांसद मीसा भारती ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की गहन जांच की मांग की।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा ने भाजपा में प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों से आने वाले कई लोगों के होने के बावजूद, राजनीति में परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सत्तारूढ़ दल की आलोचना की।

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल महोदय के खिलाफ आरोप ंिचता का विषय है। मामले में गहन जांच और उचित कार्रवाई होनी चाहिए।’’ पश्चिम बंगाल राजभवन के एक संविदा कर्मचारी ने बोस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजभवन ने आरोपों को नाटकीय कहानी बताया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस मामले में ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाया है।

भारती ने यह भी कहा, ऐसा लगता है कि भाजपा के साथ के लोग सभी गलत कामों से बच सकते हैं। ‘‘परिवारवाद’’ के आरोप को देखें जो वे हम पर थोपते रहते हैं, वे खुद को क्यों नहीं देखते। बहुत सारे लोग जिनके राजनीतिक कद का श्रेय उनके परिवारों को जाता है, को भाजपा द्वारा संरक्षण दिया गया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav