भारतीय मुक्केबाज अभिषेक एलोर्डा कप के सेमीफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 08:49 PM
भारतीय मुक्केबाज अभिषेक एलोर्डा कप के सेमीफाइनल में
ऑडियो सुनें

अस्ताना. भारतीय मुक्केबाज अभिषेक यादव ने बुधवार को यहां दमदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के राखत सेतझान को हराकर एलोर्डा कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अभिषेक पुरुषों के 67 किग्रा क्वार्टरफाइनल में शानदार लय में दिखे और सेतझान को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. वहीं पवन बर्तवाल (54 किग्रा), कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) और दो अन्य भारतीय अपने क्वार्टर फाइनल में हार गये. पवन कजाखस्तान के काबदेशोव तिमुर से 1-4 से हारे तो वहीं कविंदर उज्बेकिस्तान के मिराजबेक मिर्जाहालिलोव से नॉकआउट में पराजित हुए.

वरिंदर सिंह (60 किग्रा) और हितेश (71 किग्राी) को क्रमश: कजाखस्तान के तेमिरजानोव सेरिक और असलानबेक शिमबर्गेनोव के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार देर रात मनीषा (60 किग्रा) और मोनिका (81+ किग्रा) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए दो और पदक पक्के किये. मनीषा और मोनिका के साथ मीनाक्षी (48 किग्रा), अनामिका (50 किग्रा), निकहत जरीन (52 किग्रा), सोनू (63 किग्रा), मंजू बंबोरिया (66 किग्रा) और शलाखा सिंह सनसनवाल (70 किग्रा) गुरुवार को सेमीफाइनल खेलेंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu