‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ टीवी पर अपने डेब्यू को लेकर उत्साहित हूं: कृष्णा श्रॉफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 May 2024 07:39 PM
‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ टीवी पर अपने डेब्यू को लेकर उत्साहित हूं: कृष्णा श्रॉफ
ऑडियो सुनें

मुंबई. दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ जल्द ही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ भारतीय टेलीविजन की दुनिया में शामिल होने वाली हैं. कृष्णा ने कहा कि फिल्मों में अभिनय करने की तुलना में बिना अभिनय के खुद को दर्शको से मिलाना ज्यादा आकर्षक है. उन्होंने कहा कि एडवेंचर पर आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ उनके व्यक्तित्व के साथ प्रतिध्वनित होता है और इसलिए उन्होंने इस शो में शामिल होने का फैसला किया.

रोमानिया में आयोजित होने वाली ‘खतरों के खिलाड़ी’ में कृष्णा, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे, असीम रियाज, कृष्णा श्रॉफ, शालिन भनोट, अभिषेक कुमार, निमृत कौर अहलूवालिया, करण वीर मेहरा, केदार आशीष मेहरोत्रा, अदिति शर्मा, गशमीर महाजनी, नियति फतनानी जैसी हस्तियां शो का खिताब जीतने की दौड़ में हैं. रियलिटी टीवी श्रृंखला ‘खतरों के खिलाड़ी’ अगले महीने या जुलाई में कलर्स चैनल पर प्रसारित होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu