लोकसभा चुनाव: सोनिया, राहुल ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 25 May 2024 03:14 PM
लोकसभा चुनाव: सोनिया, राहुल ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे निर्माण भवन के मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, उनके पुत्र रेहान राजीव वाद्रा और पुत्री मिराया वाद्रा ने भी मतदान किया।
इस बार नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं है क्योंकि यहां कांग्रेस की सहयोगी आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे हैं।

‘इंडिया’ गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है।
नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सोमनाथ भारती का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज से है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav