कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 साल बाद जीता आईपीएल का खिताब, हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 May 2024 11:16 PM
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 साल बाद जीता आईपीएल का खिताब, हैदराबाद को आठ विकेट से हराया
ऑडियो सुनें

चेन्नई. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और हैदराबाद को 18.3 ओवर में 113 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर के 26 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 32 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 39 रन की मदद से 10.3 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आंद्रे रसेल के नेतृत्व में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर के नाबाद अर्धशतक की मदद से फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। कोलकाता ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया और किसी भी समय पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को हावी होने नहीं दिया। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu