सूडान में सेना और विद्रोही अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष में 100 से अधिक लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 May 2024 08:29 PM
सूडान में सेना और विद्रोही अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष में 100 से अधिक लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

काहिरा. सूडान के पश्चिम में स्थित दारफुर क्षेत्र में सेना और एक विद्रोही अर्धसैनिक बल के बीच पिछले दो सप्ताह से जारी संघर्ष में कम से कम 123 लोग मारे गए हैं. एक अंतरराष्ट्रीय सहायता समूह ने रविवार को यह जानकारी दी. ‘डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ ने कहा कि अल-फसर शहर में हुए इस संघर्ष के दौरान 930 से अधिक लोग घायल हुए हैं. समूह ने कहा कि यह संख्या संघर्ष की भयावहता को दर्शाती है.

इसने कहा, ”हम युद्धरत पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रयास करने का आग्रह करते हैं.” संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में शहर में सेना और अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ के बीच झड़पें बढ़ गईं, जिससे हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu