गाजा के रफह में इजराइली हवाई हमले में 35 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 May 2024 08:44 PM
गाजा के रफह में इजराइली हवाई हमले में 35 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

दीर अल बलह. फलस्तीनी स्वास्थ्यर्किमयों ने बताया कि गाजा के दक्षिणी शहर रफह में विस्थापित लोगों के लिए बने तंबुओं पर इजराइल द्वारा किये गये हवाई हमलों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गयी और कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. मंत्रालय के मुताबिक, इस हवाई हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत ने इजराइल को रफह में अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश दिया था, जिसके दो दिन बाद रविवार को यह हमला किया गया. इस महीने की शुरुआत में इजराइल के हमले से पहले तक रफह में गाजा की आधी से ज्यादा आबादी ने शरण ली हुई थी. इलाके में हजारों लोग अब भी रह रहे हैं जबकि बहुत से लोग यहां से भाग निकले हैं. सबसे बड़े हवाई हमले की फुटेज से इलाके में भारी तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है. इजराइली सेना ने हमले की पुष्टि की और बताया कि उसने हमास के एक ठिकाने को निशाना बनाया और इसमें हमास के दो चरमपंथी मारे गये.

सेना ने बताया कि वह खबरों की जांच कर रही है कि नागरिकों को नुकसान पहुंचा है या नहीं. रक्षा मंत्री योव गैलेंट रविवार को रफह पहुंचे और उन्हें वहां तेज होते अभियान की जानकारी दी गई. फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसायटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ. सकती है क्योंकि रफह के तल अल सुल्तान में खोज एवं बचाव अभियान अभी जारी है. सोसायटी ने दोहराया कि इजराइल ने खुद इस इलाके को एक ‘मानवीय क्षेत्र’ नामित किया था. यह इलाका उन क्षेत्रों में शामिल नहीं है, जिन्हें इजराइली सेना ने इस महीने की शुरुआत में खाली करने का आदेश दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu