दलाई लामा घुटने के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Jun 2024 01:11 PM
दलाई लामा घुटने के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे
ऑडियो सुनें

धर्मशाला: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा घुटने के इलाज के लिए इस महीने अमेरिका जाएंगे। उनके कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। दलाई लामा के सचिव त्सेतेन सम्दुप छोएकयापा ने एक बयान में कहा, ‘‘20 जून के बाद अगले नोटिस तक आम लोगों से मुलाकात समेत कोई कार्यक्रम नहीं होगा।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘दलाई लामा अपने घुटनों के इलाज के लिए अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। उनके धर्मशाला लौटने पर ही नियमित कार्यक्रम बहाल होंगे।’’ दलाई लामा (88) 1959 में तिब्बत से भागकर आए थे और वह तब से निर्वासन में भारत में रह रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav