माले. भारत के मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के कुछ सप्ताह बाद भी, भारत की ओर से मालदीव को उपहार स्वरूप दिए गए दो हेलीकॉप्टरों का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है, जिनमें एमएनडीएफ का एक सैनिक सवार होता है. ‘अजाजू डॉट कॉम’ ने एक हवाईअड्डा अधिकारी के हवाले से कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ाए जाने पर मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) का एक सैनिक उनपर मौजूद रहता है.
चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में सत्ता में आने पर अपने देश से सभी भारतीय सैन्यर्किमयों को वापस भेजने का वादा किया था. 10 मई की तय समयसीमा तक 88 में से अंतिम भारतीय सैन्यर्किमयों को वापस भेज दिया गया था.
भारत की तरफ से उपहार में दिए गए दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान का उपयोग मालदीव में सैकड़ों निकासी और मानवीय मिशनों के लिए किया गया है.