चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 08:30 PM
चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से जीत दर्ज की
ऑडियो सुनें

हाजीपुर. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से 1.70 लाख से ज्यादा वोट से जीत हासिल की है. एक मतदान अधिकारी ने बताया कि पासवान ने मंगलवार को बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट जीत ली तथा उन्होंने राजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवचंद्र राम को 1.70 लाख से अधिक वोट से हराया.

राजग में शामिल पासवान ने इस बार अपने दिवंगत पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुरानी सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ा और जमुई सीट अपने बहनोई अरुण भारती के लिए छोड़ दी. चिराग 2019 में जमुई सीट से जीते थे. रामविलास पासवान हाजीपुर सीट का आठ बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. साल 2019 में यह सीट दिवंगत नेता के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस ने जीती थी जिन्होंने 2021 में लोजपा को विभाजित कर दिया था. पासवान को 6.14 लाख वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवचंद्र राम को 4.44 लाख मत प्राप्त हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu