रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से तीसरी बार चुनाव जीते

लखनऊ. रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजनाथ सिंह अपनी परंपरागत लखनऊ संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए. निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी जानकारी में यह जानकारी सामने आई. आयोग के अनुसार, राजनाथ सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के रविदास मेहरोत्रा को 1,35,159 मतों के अंतर से पराजित किया. हालांकि उनकी जीत का अंतर इस बार कम हो गया.

सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव में 3.47 लाख से अधिक मतों के अंतर से सपा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को पराजित किया था. आयोग के मुताबिक, राजनाथ सिंह को इस बार 6,12,709 मत मिले जबकि मेहरोत्रा को 4,77,550 को वोट प्राप्त हुए. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मोहम्­मद सरवर मलिक को 30,192 मतों से संतोष करना पड़ा. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1991 से 2004 तक लगातार पांच बार चुनाव जीता था. राजनाथ सिंह ने इससे पहले 2009 में गाजियाबाद सीट से चुनाव जीता था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button