शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म महोत्सव में ‘करियर अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 07:18 PM
शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म महोत्सव में ‘करियर अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा

ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म महोत्सव के 77वें संस्करण में करियर अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. आयोजकों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. खान ‘पार्डो अला कैरियर असकोना-लोकार्नो टूरिज्म’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय होंगे. इससे पहले, इतालवी फिल्म निर्माता फ्रांसेस्को रोसी, अमेरिकी गायक-अभिनेता हैरी बेलाफोनेट और मलेशियाई निर्देशक साई मिंग-लियांग इस पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं.

खान (58) को 10 अगस्त को स्विट्जरलैंड के लोकार्नो स्थित पियाजा ग्रांडे में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. सात अगस्त से शुरू होने वाले इस महोत्सव में संजय लीला भंसाली निर्देशित 2002 की फिल्म ‘देवदास’ भी दिखाई जाएगी. खान 11 अगस्त को ‘फोरम स्पेज.यिो सिनेमा’ में आम जनता के लिए खुली बातचीत में भी शामिल होंगे. लोकार्नो फिल्म महोत्सव के 77वें संस्करण में खान को महोत्सव के करियर अचीवमेंट अवार्ड ‘पार्डो अला कैरियर असकोना-लोकार्नो टूरिज्म’ से सम्मानित किया जाएगा.

महोत्सव के आयोजकों ने एक बयान में कहा, ”यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में खान के उल्लेखनीय करियर के लिए प्रदान किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विधाओं की 100 से अधिक फिल्में शामिल हैं.” लोकार्नो फिल्म महोत्सव के कलात्मक निदेशक जियोना ए नाज.ारो ने कहा कि इस समारोह में शाहरुख का स्वागत करना एक सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने कहा, ”भारतीय सिनेमा में उनका योगदान बेमिसाल है. खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनका कभी भी दर्शकों से संपर्क नहीं कटा.” लोकार्नो फिल्म महोत्सव का 17 अगस्त को समापन होगा.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu