छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 06:58 PM
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने छत्तीसगढ़ के कथित आबकारी घोटाले में अपनी धनशोधन जांच के सिलसिले में दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने एक बयान में कहा कि एक जुलाई को रायपुर के केंद्रीय कारागार में अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया गया और बाद में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) अदालत ने उन्हें छह जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया.

दोनों को छत्तीसगढ़ पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल में डाला गया था. कथित घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ था जिसमें ईडी ने 2161 करोड़ रुपये अपराध से अर्जित होने की बात कही थी. इस दौरान राज्य में कांग्रेस की सरकार थी. इस मामले में ईडी ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और कुछ अन्य नौकरशाहों तथा नेताओं को गिरफ्तार किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu