कैटरीना, सुनील शेट्टी समेत अन्य हस्तियों ने कुट्टारू के कोरागज्जना मंदिर में की पूजा-अर्चना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Jul 2024 07:22 PM
कैटरीना, सुनील शेट्टी समेत अन्य हस्तियों ने कुट्टारू के कोरागज्जना मंदिर में की पूजा-अर्चना
ऑडियो सुनें

मंगलूरु. मंगलूरु स्थित प्रसिद्ध कुत्तरू कोरागज्जा मंदिर में रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने जन्मदिन से पहले विशेष पूजा अर्चना की. इस अवसर पर उनके साथ उनके पति विक्की कौशल के एवं बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, उनके बेटे अहान, बेटी अथिया और क्रिकेटर के एल राहुल ने भी मंदिर में पूजा की.

कोरागज्जा कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में पूजे जाने वाले एक प्रमुख लोक देवता हैं और मंगलूरु में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं. खास बात यह है कि कोरागज्जा लोक देवता को लोग शराब और पान पत्ते का भोग लगाते हैं. मंदिर के सूत्रों ने बताया कि तुलुनाडु इलाके के रहने वाले सुनील शेट्टी अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवता के सम्मान में आयोजित पारंपरिक अनुष्ठान ‘कोला’ में शामिल हुए.

कैटरीना ने जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों वाले ‘कोला’ में हिस्सा नहीं लिया, वहीं राहुल और अहान ने इसमें भाग लिया. कैटरीना का जन्मदिन 16 जुलाई को है. मंदिर प्रशासन ने मीडिया को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी लेकिन स्थानीय लोगों ने तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दीं जो तेजी से वायरल हो गईं. कोरागज्जा मंदिर में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अनेक कलाकार यहां दर्शन पूजन के लिए आते हैं. इससे पहले शिल्पा शेट्टी, पूजा हेगड़े और ऐश्वर्या राय बच्चन भी यहां दर्शन कर चुकी हैं. वरिष्ठ अभिनेता रजनीकांत भी इस मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu