आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद नाविक लापता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Jul 2024 09:33 PM
आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद नाविक लापता
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई पोतगाह में नौसेना के बहुउद्देशीय युद्धपोत ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ में आग लगने के बाद एक नाविक लापता है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ”भारतीय नौसेना के बहुउद्देशीय युद्धपोत ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ में 21 जुलाई की शाम उस समय आग लग गई थी, जब नौसेना के मुंबई स्थित पोतगाह में उसकी मरम्मत की जा रही थी.

इसमें कहा गया, ”जहाज के चालक दल ने अग्निशमनर्किमयों की मदद से 22 जुलाई सुबह तक आग पर काबू पा लिया.” विज्ञप्ति में कहा गया कि सोमवार को दोपहर जहाज एक ओर (बंदरगाह की ओर) झुक गया. इसमें कहा गया,”तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका. जहाज अपने ‘बर्थ’ (लंगर) के पास और भी अधिक झुकता जा रहा है और वर्तमान में एक तरफ टिका हुआ है” विज्ञप्ति में कहा, ”एक कनिष्ठ नाविक को छोड़कर सभी र्किमयों का पता लगा लिया गया है और लापता नाविक की तलाश जारी है. भारतीय नौसेना ने हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिए हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu