जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, एक जवान बलिदान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Jul 2024 06:58 PM
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, एक जवान बलिदान
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान बलिदान हो गया. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले सेना और पुलिस ने संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.

श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया.” सेना ने कहा कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को ललकारा. इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. सेना ने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक सैनिक घायल हो गया था. अधिकारियों ने बताया कि घायल सैनिक की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गयी. अभियान अभी जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu