जंतर मंतर आंदोलन में बड़ा डेवलपमेंट, बजरंग दल आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने खोला अलग मोर्चा, सीजेपी का आज बेंगलुरु में बड़ा आंदोलन, यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत पहुंचे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 08 Oct 2026 09:20 AM
जंतर मंतर आंदोलन में बड़ा डेवलपमेंट, बजरंग दल आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने खोला अलग मोर्चा, सीजेपी का आज बेंगलुरु में बड़ा आंदोलन, यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत पहुंचे
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में आज उस समय बड़ा मोड आ गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ता भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुँच गए।

अनुमान है कि 10 अक्टूबर तक बीजेपी और आरएसएस के 5 लाख और स्वयंसेवकों के जंतर-मंतर पहुँचने की उम्मीद है। एक नेता ने कहा कि कम्युनिस्ट, CJP और ‘पिडी’ (Pidis) 10 तारीख को सत्ता बदलने की साज़िश रच रहे हैं, इसलिए देशभक्त वहाँ पहुँच गए हैं। देश को अराजकता से बचाने के लिए बजरंग दल के सदस्यों समेत 5 लाख से ज़्यादा हिंदू कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर इकट्ठा होंगे। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर एक ऐतिहासिक दिन होगा जो दिखाएगा कि सड़कों पर असली ताकत कैसी दिखती है।

दूसरी ओर आज बेंगलुरु में गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन होगा। इसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। राठी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह प्रदर्शन के लिए बेंगलुरु में हैं और सभी के लिए एक सरप्राइज लेकर आए हैं। इसके बाद वीडियो में ध्रुव राठी दिखाई देते हैं। 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group