प्रियंका का कटाक्ष: ‘सरकार के लिए दरबार नहीं, ‘शहंशाह’ का सिद्धांत है’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 25 Jul 2024 07:42 PM
प्रियंका का कटाक्ष: ‘सरकार के लिए दरबार नहीं, ‘शहंशाह’ का सिद्धांत है’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदले जाने के बाद केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार के लिए दरबार का नहीं, बल्कि ”शहंशाह” का सिद्धांत है. राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ के नाम बृहस्पतिवार को बदलकर क्रमश: ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिए गए. इस बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ”दरबार का नहीं, शहंशाह का सिद्धांत है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu