असम: हिरासत से भागने के दौरान भीड़ को थाने पर हमले के लिए उकसाने के मुख्य आरोपी की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 30 May 2022 02:49 PM
असम: हिरासत से भागने के दौरान भीड़ को थाने पर हमले के लिए उकसाने के मुख्य आरोपी की मौत
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के नगांव जिले में भीड़ को पुलिस थाने में ंिहसा के लिए उकसाने के मुख्य आरोपी की सोमवार सुबह कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने के दौरान एक हादसे में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आशिकुल इस्लाम जिस पुलिस दल के साथ जा रहा था, उसके काफिले में शामिल एक वाहन की टक्कर से वह उस समय घायल हो गया, जब वह हिरासत से भागने का प्रयास कर रहा था।

नगांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने पत्रकारों से कहा कि आरोपी को नगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लीना के मुताबिक, घटना में एक उप-निरीक्षक समेत पांच पुलिसर्किमयों को मामूली चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि आशिकुल इस्लाम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के आधार पर पुलिसर्किमयों का एक दल हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के लिए उसे सोमवार सुबह जुरिया स्थित उसके आवास पर ले जा रहा था।

लीना डोले के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के घर से दो पिस्तौल, गोला-बारूद और एक लाल टी-शर्ट बरामद की है। यह कथित तौर पर वही टी-शर्ट है, जिसे आशिकुल इस्लाम 21 मई को एक पुलिस थाने पर भीड़ के हमले से जुड़े वीडियो में पहना नजर आ रहा था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav