मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली में हुए शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Aug 2024 06:40 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली में हुए शामिल
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए. उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया.

गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है. जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu