कृषि और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Aug 2024 10:36 PM
कृषि और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में उच्च उत्पादन क्षमता वाली जलवायु अनुकूल व बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्मों को जारी करने पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने कहा है कि इससे देश में कृषि और किसानों को लाभ होगा. धान की उन्नत किस्मों से छत्तीसगढ़ के किसान विशेष रूप से लाभान्वित होंगे. फसल की इन नई किस्मों से छत्तीसगढ़ में विशेषकर धान का उत्पादन बढ़ेगा. इससे छत्तीसगढ़ के किसान उत्कृष्ट खेती के साथ और अधिक समृद्ध बनेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा कृषि और किसानों के कल्याण के लिए पूरी तत्परता से काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि कृषि वैज्ञानिकों ने धान की ऐसी किस्में तैयार की है, जिनके उत्पाद में 20 प्रतिशत कम पानी लगेगा. इसके अलावा दालों में अरहर और चने की 2-2, मसूर की 3 उन्नत किस्में किसानों को खेती के लिए उपलब्ध होंगी. मुख्यमंत्री साय ने कृषि के क्षेत्र में अभिनव एवं क्रांतिकारी कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए देश के किसानों को बधाई एंव शुभकामनाएं दी है.

गौरतलब है प्रधानमंत्री द्वारा आज 61 फसलों की 109 किस्में जारी की गई, जिनमें 34 प्रक्षेत्र फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं. प्रक्षेत्र फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए गए. बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी की गईं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu