रक्षाबंधन: भाजपा नेत्री सरोज पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री को भेजी राखी, भूपेश बघेल ने जताया आभार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Aug 2024 11:28 AM
रक्षाबंधन: भाजपा नेत्री सरोज पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री को भेजी राखी, भूपेश बघेल ने जताया आभार…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने हर साल की तरह इस साल भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजी. राखी मिलने के बाद भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी तस्वीर शेयर कर आभार जताया है.

भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हर वर्ष की तरह, मेरी बहन सरोज पांडेय ने रक्षाबंधन पर राखी के साथ अपना स्नेह भेजा है. बहन सरोज का आभार. उन्हें जीवन की हर खुशी मिलती रहे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav