छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, CM यादव से मिले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Aug 2024 08:14 PM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, CM यादव से मिले
ऑडियो सुनें

उज्जैन. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और मध्य प्रदेश के अपने समकक्ष मोहन यादव से मुलाकात की. साय अपनी पत्नी के साथ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. उन्होंने र्सिकट हाउस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की. यह मुलाकात 20 मिनट तक चली. साय ने कहा कि सोमवार को रक्षाबंधन के साथ ही पवित्र श्रावण मास का अंतिम दिन है, इसलिए वह मंदिर में पूजा-अर्चना करने उज्जैन आए हैं.

साय ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने बांग्लादेश में अशांति के बीच फंसी छत्तीसगढ़ की महिलाओं के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. जहां भी हमारी बहनें, बेटियां और छत्तीसगढ़ के लोग मुसीबत में हैं, सरकार हर तरह से उनका साथ देती है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu