चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. रनौत ने हाल में किसान आंदोलन को लेकर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया था.
मान (79) से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रनौत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने करनाल में ‘बलात्कार’ का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की. रनौत ने हाल में साक्षात्कार की एक क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर देश में मजबूत नेतृत्व न होता तो भारत में भी “बांग्लादेश जैसी स्थिति” उत्पन्न हो सकती थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि निरस्त किये जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे.
मान की टिप्पणी पर रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि ऐसा लगता है कि यह देश बलात्कार जैसी भयावह घटनाओं को कमतर करना बंद नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा ह्लइस पितृसत्तात्मक राष्ट्र की मानसिकता में इतनी गहरी जड़ें जमा चुकी है” कि इनका इस्तेमाल फिल्म निर्माताओं और राजनीतिक नेताओं का मजाक उड़ाने के लिए भी किया जाता है.” हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने भी मान की टिप्पणी की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देना ह्लहमारी बेटियों का अपमान है.ह्व पूर्व आईपीएस अधिकारी मान पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करनाल में थे. हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.