तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की नई फिल्म ‘गांधारी’ की घोषणा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Sep 2024 08:44 PM
तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की नई फिल्म ‘गांधारी’ की घोषणा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लों एक नई फीचर फिल्म ”गांधारी” के लिए फिर से साथ आ रहीं हैं. नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को यह घोषणा की. इससे पहले दोनों ने ‘हसीन दिलरुबा’ (2021) और इसके बाद नौ अगस्त को रिलीज ‘सीक्वेंस’ ‘फिर आई हसीन’ पर काम किया था.

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘गांधारी’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो मां और बच्चे के बीच के गहरे बंधन और प्रेम को दर्शाएगी.
इसमें कहा गया है, ”’गांधारी’ एक दिलचस्प कहानी का वादा करती है…. देवाशीष मखीजा, ढिल्लों की पटकथा ‘गांधारी’ का निर्देशन करेंगे. पन्नू ने कहा कि वह ‘गांधारी’ में एक गंभीर किरदार निभाने को लेकर उत्साहित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu