वियतनाम में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुई, 70 व्यक्ति लापता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Sep 2024 10:16 PM
वियतनाम में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुई, 70 व्यक्ति लापता
ऑडियो सुनें

हनोई. वियतनाम में तूफान ‘यागी’ और उसके बाद भारी बारिश के चलते आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 87 हो गई, जबकि 70 लोग लापता हैं और सैकड़ों घायल हैं. यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी. तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान था. यह शनिवार को जब टकराया था तब 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चली थीं. इसके चलते नौ लोगों की मौत हो गई और फिर रविवार को यह कमज.ोर पड़ गया, लेकिन बारिश जारी है.

वियतनाम के सरकारी प्रसारक वीटीवी ने बताया कि 87 लोगों की मौत हो गई है और 70 लोग लापता हैं. उसने बताया कि ज्यादातर मौतें बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई हैं. राजधानी हनोई से होकर बहने वाली रेड नदी सहित कई नदियों में जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है. प्राधिकारियों ने मंगलवार को हनोई में नदी के करीब रहने वाले परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. सोमवार को एक पुल गिर गया और एक बस बह गई, जबकि हाइफ.ोंग जैसे उत्तरी प्रांतों में कारखाने क्षतिग्रस्त हो गए.

सबसे ज़्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक काओ बैंग है, जहां पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण 19 लोग मारे गए और 36 अन्य लापता हैं.
सरकारी मीडिया वीएन एक्सप्रेस ने कहा कि सोमवार को काओ बैंग में भूस्खलन के कारण लगभग 20 लोगों को ले जा रही एक बस बाढ़ वाली धारा में पलट गई. उसने बताया कि बस बह गई और बचाव दल केवल एक व्यक्ति को बचा पाए हैं. दो शव बरामद किए गए और अन्य लापता हैं. भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चीन की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी लाओ कै प्रांत में भी 19 लोगों की मौत हो गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu