प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक मध्य प्रदेश में चलेगा स्वच्छता अभियान : यादव

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Sep 2024 02:57 PM
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक मध्य प्रदेश में चलेगा स्वच्छता अभियान : यादव
ऑडियो सुनें

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान शुरू करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को एक बैठक के दौरान कहा कि साफ-सफाई का यह अभियान महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’’ के विचार पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुहिम के तहत लोगों को अपने व्यवहार में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सभी स्तरों पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी और उन्हें अपने परिवेश को साफ रखने के लिए श्रमदान के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर नवाचारों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि मुहिम के तहत सूबे के सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को जन औषधि केंद्र भी शुरू किए जाएंगे जहां लोगों को किफायती कीमतों पर ‘‘जेनेरिक’’ दवाएं मिल सकेंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav