जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 11 Sep 2024 09:06 PM
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ. के ऊपरी इलाकों में जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे पाकिस्तान के हैं. उन्होंने कहा कि साथ ही, घटनास्थल से एक एम-4 कार्बाइन, एक एके राइफल, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद तथा खाद्य सामग्री बरामद की गई है.

घने जंगल में आतंकवादियों के खिलाफ यह पहला सफल अभियान है, जहां पिछले छह महीनों में छह से अधिक मुठभेड़ हो चुकी हैं. गत 28 अप्रैल को मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा रक्षक और 19 अगस्त को एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की जान चली गई थी. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि एक और आतंकवादी खंडरा टॉप पर अभियान क्षेत्र में छुपा हुआ है. उन्होंने बताया कि मौके पर और सुरक्षार्किमयों को भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों ने अपराह्न लगभग 12.50 बजे तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”राइजिंग स्टार कोर के जवानों के साथ खंडरा में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu