स्पेसवॉक के अंतरिक्षयान से पहली निजी स्पेसवॉक के लिए बाहर निकले अरबपति इसाकमैन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Sep 2024 08:00 PM
स्पेसवॉक के अंतरिक्षयान से पहली निजी स्पेसवॉक के लिए बाहर निकले अरबपति इसाकमैन
ऑडियो सुनें

केप केनावेरल. अरबपति उद्योगपति जेयर्ड इसाकमैन बृहस्पतिवार को पहली निजी ‘स्पेसवॉक’ के लिए निजी अंतरिक्ष यान स्पेसएक्स से निकले. इसाकमैन और उनके दल ने हैच खुलने से पहले अपने कैप्सूल का दबाव कम होने तक इंतजार किया. इसाकमैन बाहर निकले और अब तक स्पेसवॉक करने वाले कुछ एक लोगों में शामिल हो गए. इनमें अब तक एक दर्जन देशों के केवल पेशेवर अंतरिक्ष यात्री शामिल थे.

इसाकमैन ने कहा, “घर वापस जाकर, हम सभी के पास करने के लिए बहुत काम है. लेकिन यहां से, यह निश्चित रूप से एक आदर्श दुनिया की तरह दिखता है.” इसाकमैन ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर पांच दिन की यह अंतरिक्ष यात्रा प्रायोजित की है जिसका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक ‘स्पेसवॉक’ या अंतरिक्ष में चहलकदमी है. कठोर निर्वात से खुद को बचाने के लिए यान में सवार चारों लोगों ने स्पेसएक्स के नए स्पेसवॉकिंग सूट पहने. उन्होंने मंगलवार को फ्लोरिडा से उड़ान भरी थी. पहले इसाकमैन ने करीब 15 मिनट तक कैप्सूल के बाहर चहलकदमी की जिसके बाद स्पेसएक्स की इंजीनियर सारा गिलिस बाहर निकलीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu