प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 17 Sep 2024 01:50 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी की…
ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि उनके खाते में अंतरित की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए बीते दस सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के जीवन के पहलुओं को छाया-चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जन्म दिन है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 5 लाख से अधिक परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए प्रथम किस्त की राशि का अंतरण भी हितग्राहियों को डी.बी.टी. के माध्यम से खाते में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत् राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवास की स्वीकृति दी गई है।

छाया-चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृ़क्षारोपण अभियान, डिजिटल इकोनॉमी-जन-जन को बैंकिंक सुविधा, नए अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरता भारत, आतंकवाद के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, औपनिवेशिक काल के कानूनों में बदलाव एवं नवीन न्याय संहिता को लागू करना, भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना, जन भागीदारी से देश को नई दिशा, भारत का गौरव बढ़ाती उपलब्धियां, जनधन योजना, देश में अधोसंरचना का तेजी से निर्माण, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार, एक ग्रिड,एक राशन कार्ड, एक संविधान और वोकल फार लोकल आदि विषयों को छाया-चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगो को भी दर्शाया गया है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,गृह मंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav