गुरूवार 18 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- दिनमान प्रतिकूूल रहेगा. नौकरी में नई परेशानी आ सकती है. मूल्यवान वस्तु संभालकर रखें. धन उधार देने से बचें. व्‍यवसाय में लाभ होगा.

वृषभ:- बल और साहस में वृदि्ध होगी. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा. वाहन सुख की इच्छा पूर्ति संभव है. व्यावसायिक लाभ से उत्साह बढ़ेगा.

मिथुन:- राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. विरोधी परास्त होंगे. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. व्यवसाय में लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार आएगा.

कर्क:- पूर्वनियोजित कार्य में अवरोध आएंगे. नाैकरी में ​स्थिति यथावत रहेगी. संतान पक्ष से कुछ चिंता रहेगी. व्यवसाय में स्वविवेक से लाभ होगा.

सिंह:- मानसिक उलझन बनी रहेगी. संप​​त्ति के कार्यों में आंशिक सफलता मिलेगी. नाैकरी में कार्य भार बढ़ेगा. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

कन्या:- समाज में सम्मान बढ़ेगा. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.

तुला:- भौतिक सुख साधनों पर व्यय संभव है. नौकरी में नई जिम्मेदारी आ सकती है. व्यवसाय में अचानक धन लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृश्चिक:- मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. नाैकरी प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में धन लाभ होगा. सुख में कमी रहेगी.

धनु:- स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा. व्यवहार कुशलता बनाए रखें. कार्य योजना में निराशा होगी. बढ़ते व्यय पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय में मंदी बनी रहेगी.

मकर:- व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. विकास के नए अवसर मिल सकते हैं. चल अचल संपत्ति में वृद्धि संभव है. व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा.

कुंभ:- स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नाैकरी में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं. राजकाज में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे.

मीन:- मानसिक तनाव बना रहेगा. नौकरी में ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. विरोधी से सचेत रहें. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. दैव गुरु में आस्था रहेगी.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 28 मार्गशीर्ष मास शक 1947, पाैष मास 05 प्रविष्टे, 27 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन रात, ज्येष्ठा नक्षत्र 22.50 तक उपरांत मूल नक्षत्र, शूल योग 15.46 तक उपरांत गंड​ योग, चतुष्पाद करण 18.07 तक उपरांत नाग करण, चन्द्रमा धनु राशि में 22.50 बजे.

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष योजनाओं में सफलता बाधोपरांत ही मिलेगी. अपनी बुद्धि एवं श्रम के बल पर समाज में प्रतिष्ठा अर्जित करने में सफल रहेंगे. आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी. मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है. विवाह या संतान सुख की इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे. घर में सुख शांति बनी रहेगी. रेलवे, शिक्षा, माईनिंग, संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. खाद्य पदार्थ, वस्त्र, स्टेशनरी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा. इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है. स्वास्‍थ्य उत्तम रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: वकुला अमावस्या (उड़ीसा), हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- प्रात:10.30 से 12.00 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button