सोमवार 15 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- स्व बुदि्ध कौशल से किसी समस्या से मु​​क्ति मिलेगी. नौकरी में कार्यालय की राजनीति से दूरी बनाए रखें. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे.

वृषभ:- आत्मबल बनाए रखें. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. विरोधी पक्ष से सावधानी बरतें. व्यवसाय में धन लाभ होगा. परिवार में समरसता बनी रहेगी.

मिथुन:- किसी परेशानी से मु​​क्ति मिलेगी. पूर्व निवे​शित धन मिल सकता है. नौकरी में ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा.

कर्क:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. बनते कार्यों में अवरोध आएंगे. नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. व्यवसाय में लाभ होगा. सेहत नरम रहेगी.

सिंह:- दिनमान अनुकूल रहेगा. व्यावसायिक यात्रा हो सकती है. अटका धन मिलेगा. नाैकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा.

कन्या:- भाग्य सहायक रहेगा. अटकी योजना में गति आएगी. आ​​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. विरोधी से सचेत रहें. व्यवसाय में लाभ कम होगा.

तुला:- मानसिक उत्तेजना से बचें. सरकारी क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. नाैकरी में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है.

वृश्चिक:- अतिउत्साह पर नियंत्रण रखें. आ​र्थिक मामलों में सचेत रहेंगे. अचानक व्यय हो सकता है. व्यवसाय में लाभ कम होगा. सेहत नरम रहेगी.

धनु:- सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे. व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. अर्थ प्रा​प्ति संभव है. व्यवसाय में आय कम व्यय अ​धिक होगा. यात्रा से बचें.

मकर:- नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. सरकारी क्षेत्र में अटके कार्य पूर्ण होंगे. बांड, बीमा से अ​र्थ प्रा​प्ति संभव है. व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा.

कुंभ:- मानसिक उथल पुथल बनी रहेगी. नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. अटका कार्य बनेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. उदर कष्ट संभव है.

मीन:- व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. स्वजनों से मनमुटाव रहेगा. नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें. व्यवसाय में जो​खिम जमानत से धन हनि होगी.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 25 मार्गशीर्ष मास शक 1947, पाैष मास 02 प्रविष्टे, 24 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष द्वादशी 23.57 तक उपरांत त्रयोदशी, स्वाती नक्षत्र 14.09 तक उपरांत विशाखा नक्षत्र, अतिगंड योग 13.22 तक उपरांत सुकर्मा​ योग, काैलव करण 10.38 तक उपरांत तैतिल करण, चन्द्रमा तुला राशि में दिन रात. शुभांक 3,9

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष आत्मबल प्रबल रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी. सामाजिक मान प्रतिष्ठा को नया आकार मिलेगा. किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. आ​​र्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा. जमीन जायदाद में वृदि्ध के अवसर मिलेंगे. सेना, पुलिस, चिकित्सा, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. व्यवसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साहित रहेंगे. आध्या​​त्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. आरोग्य सुख अनुकूल रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- दिन में 15.00 से 16.30 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button