कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया है : खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Sep 2024 07:44 PM
कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया है : खरगे
ऑडियो सुनें

जम्मू. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई. खरगे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की सात गारंटी का उद्देश्य क्षेत्र के लिए एक उज्जवल भविष्य की शुरुआत करना है.

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया है. हमारा प्रगतिशील विकास एजेंडा सभी के लिए है.” कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए पार्टी की सात गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा, ”ये गारंटी सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित करके एक उज्ज्वल भविष्य लाएंगी.” पार्टी की पहली गारंटी के तहत केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया गया है. पार्टी ने हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और हर जिले में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना का वादा किया है.

इन गारंटी में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की योजना का क्रियान्वयन और ओबीसी समुदाय के लिए संविधान आधारित अधिकार सुनिश्चित करना भी शामिल है. अन्य गारंटी में परिवार की महिला मुखियाओं को 3,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता और प्रत्येक परिवार के सदस्य के लिए 11 किलो अनाज सुनिश्चित करना शामिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu