बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर महिलाओं के लिए जिम और स्नानघर बनाए

नादिया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पश्चिम बंगाल के नादिया सीमांत क्षेत्र में तीन खुले जिम और महिलाओं के लिए कई स्नानघर बनाए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीमा बलों को स्थानीय आबादी के साथ जुड़ने के निर्देश के बाद ये सुविधाएं बनाई गई हैं.

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमा पर स्थित ये दूरदराज के स्थान देश के अंतिम नहीं बल्कि पहले गांव हैं और बीएसएफ जैसे संगठनों को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के जीवन की बेहतरी के लिए सभी उपाय करने चाहिए. अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की 32वीं बटालियन ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में गेडे, कादीपुर और तुंगी सीमा चौकियों के पास खुले जिम बनाए हैं.

उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोग – बच्चे, युवा और बुजुर्ग – दिन के किसी भी समय इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं.
बीएसएफ के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ”जो सुरक्षा बैरियर पहले हमारे जवानों द्वारा बंद रखा जाता था, उसे अब खोल दिया गया है ताकि लोग जब चाहें जिम का आनंद ले सकें.” उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने क्षेत्र की महिलाओं और लड़कियों के लिए टिन शेड से ढके स्नानघर भी बनवाए हैं, क्योंकि बल को पता चला कि महिलाएं सड़क के किनारे स्थित पानी के नलों के पास नहाने को मजबूर हैं.
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ र्किमयों द्वारा ‘नारी सम्मान स्नानघर’ बनाए गए, जिनका स्थानीय महिलाओं द्वारा उद्घाटन किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button