
-: आपका राशिफल :-
मेष:- दिनमान अनुकूल रहेगा. संतान पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में अचानक धन लाभ होगा.
वृषभ:- पूर्वनियोजित कार्य में सफलता मिलेगी. अर्थ प्राप्ति हो सकती है. नाैकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.
मिथुन:- स्वश्रम से उद्देश्य प्राप्ति में सफल रहेंगे. सहोदरों का सहयोग मिलेगा. नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा.
कर्क:- वाणी पर नियंत्रण रखें. योजना में अवरोध आएंगे. मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा. नाैकरी में व्यस्त रहेंगे. व्यवसाय में लाभ कम होगा.
सिंह:- मानसिक सुख शांति बनी रहेगी. नाैकरी में नूतन पद भार संभव है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. भू संपत्ति के कार्य में परेशानी होगी.
कन्या:- उत्साह में कमी रहेगी. सहोदरों से वाद विवाद संभव है. नाैकरी में मन नहीं लगेगा. व्यवसाय में आय व्यय सम रहेंगे. सेहत नरम रहेगी.
तुला:- मित्र सहायक रहेंगे. अर्थ प्राप्ति हो सकती है. चल अचल संपत्ति में वृदि्ध होगी. समाज में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा.
वृश्चिक:- आत्मबल बनाए रखें. योजना में सफलता मिलेगी. नाैकरी में वर्चस्व बढ़ेगा. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति होगी. व्यवसाय में लाभ होगा.
धनु:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. राजकाज में निराशा होगी. नाैकरी में स्थानान्तरण हो सकता है. व्यवसाय में लाभ कम होगा. उदर कष्ट संभव है.
मकर:- बनते कार्यों में अवरोध आएंगे. नाैकरी में नई परेशानी आ सकती है. अजनबी से दूरी बनाए रखें. व्यवसाय में लाभ होगा. यात्रा संभव है.
कुंभ:- कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी. आर्थिक पक्ष सुखद रहेगा. व्यवसाय में धन लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.
मीन:- किसी महिला से अर्थ प्राप्ति हो सकती है. विरोधी परास्त होंगे. न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी. नाैकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ होगा.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 20 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 26 प्रविष्टे, 19 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष सप्तमी13.56 तक उपरांत अष्टमी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 27.55 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, विष्कुम्भ योग 11.39 तक उपरांत प्रीति योग, बव करण 13.56 तक उपरांत बालव करण, चन्द्रमा सिंह राशि में दिन रात.
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष मानसिक परेशनियां बढ़ेंगी. मित्रों से निराशा होगी. आपके प्रति समाज में भ्रामक धारणा बन सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. प्रेम प्रसंगों में पूर्ण सावधानी बरतें. वाद विवाद से दूरी बनाए रखें. वर्ष मध्योपरांत परिस्थितियों में सुधार आएगा. कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी. नाैकरी प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. केमिस्ट, पैरामेड़िकल, गुप्तचर विभाग, उड्उयन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को वर्ष शुभफलदायी रहेगा. वर्ष की अंतिम तिमाही में व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से संतुष्ट रहेंगे. समाज में सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार:- कालाष्टमी व्रत, हेमन्तऋतु, सूर्यदक्षिणायने, दिक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 13.30 से 15.00 तक
