
गढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में राज्य रिजÞर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के जवान ने अपने सहयोगी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर अपनी र्सिवस राइफल से खुद को गोली मार ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गढ़चिरौली की अहेरी तहसील के मरपल्ली थाना क्षेत्र में हुई.
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सीआरपीएफ ग्रुप एक (पुणे) के एक जवान ने अपने साथी जवान पर गोली चलाई और फिर अपनी र्सिवस राइफल से खुद को गोली मार ली. घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई.’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीकांत बेराद (35) ने अपने साथी जवान बंदू नौथर (33) पर कथित तौर पर गोली चला दी. दोनों राज्य के अहमदनगर जिले के रहने वाले थे. गोली चलाने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.



