शनिवार 13 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी. व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

वृषभ:- व्य​​क्तिगत स्तर पर संवेदनशील रहेंगे. कार्य क्षेत्र में सम्मान बना रहेगा. आ​​र्थिक ​​​िस्थति से संतुष्ट रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. यात्रा संभव है.

मिथुन:- व्यवहार कुशलता बनाए रखें. बनते कार्य में अवरोध आएंगे. नाैकरी में दाैड़़ भाग रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें.

कर्क:- विकास के नए अवसर मिलेंगे. राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अटका धन मिल सकता है. व्यवसाय में धन लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

सिंह:- अपने ही विचारों में उलझे रहेंगे. नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें. नाैकरी में वाद विवाद से बचें. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. सेहत नरम रहेगी.

कन्या:- दिनमान अनुकूल रहेगा. नाैकरी में सम्मान बढ़ेगा. विवाह प्रस्ताव आ सकता है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. घर में सुख शांति बनी रहेगी.

तुला:- स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा. बनते कार्य में निराशा होगी. अचानक व्यय संभव है. नाैकरी में ​​स्थिति यथावत रहेगी. व्यवसाय में आय व्यय सम रहेंगे.

वृश्चिक:- मनोइच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा. अटके धन का कुछ अंश मिल सकता है. नाैकरी में सुखद परिवर्तन संभव है. व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा.

धनु:- परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा. सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नाैकरी में ​अधिकारी अनुकूल रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

मकर:- भविष्य की योजना में व्यस्त रहेंगे. नई नाैकरी का अवसर मिल सकता है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. दान धर्म में रुचि रहेगी. आलस्य से बचें.

कुंभ:- नाैकरी में मान सम्मान बना रहेगा. नए कार्य में साझेदारी सोच समझकर करें. कीमती वस्तु संभाल कर रखें. व्यवसाय में लाभ होगा. यात्रा से बचें.

मीन:- दिनमान सहायक रहेगा. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. विकास के नए मार्ग मिलेंगे. व्यवसाय में धन लाभ होगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 23 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 29 प्रविष्टे, 22 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष दशमी18.49 तक उपरांत एकादशी, हस्त नक्षत्र 08.17 तक उपरांत चित्रा नक्षत्र, साैभाग्य योग 11.44 तक उपरांत शोभन​ योग, वि​​ष्टि (भद्रा) करण 18.49 तक उपरांत बव करण, चन्द्रमा तुला राशि में 21.42 बजे. शुभांक 1

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष प्रत्येक कार्य अवरोध उपरांत ही सफल होगा. विश्वासपात्रों से निराशा होगी. स्वश्रम एवं बदि्धमत्ता के बल पर उन्नति करने में सफल रहेंगे. आय के नए स्त्रोत बनेंगे. आ​​र्थिक क्षेत्र में ​स्थिरता आएगी. अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. मकान या प्लाट क्रय का अवसर मिलेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. रेलवे, माईनिंग, शिक्षा, उड्डयन, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा. समाज में सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल: सांय 16.30 से 18.00 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button