मंगलवार 16 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- समाज में सम्मान बना रहेगा. करियर संबंधी अनुकूल सूचना मिल सकती है. व्यावसयिक लाभ से संतुष्ट रहेंगे. पुराने मित्र से भेंट हो सकती है.

वृषभ:- किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी. नाैकरी में पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी. बाण्ड़, शेयर बाजार आदि से लाभ होगा. व्यावसयिक लाभ व साख बढ़ेगी.

मिथुन:- मानसिक चिन्तन बना रहेगा. नाैकरी में ​स्थिति अनुकूल रहेगी. उतावलेपन में निर्णय लेने से बचें. व्यवसाय में लाभ होगा. सेहत नरम रहेगी.

कर्क:- विरोधी पक्ष से सावधानी बरतें. नाैकरी में अ​धिकारी अनुकूल रहेंगे. अटका धन मिल सकता है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. यात्रा से बचें.

सिंह:- महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. नए कार्य की योजना बना सकती है. लोकप्रियता बढ़ेगी. व्यवसाय में धन लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.

कन्या:- नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें. स्वजनों से मनमुटाव संभव है. नाैकरी में ​स्थिति यथावत रहेगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. विरोधी से बचें.

तुला:- सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य बन सकता है. नाैकरी में कार्यकुशलता बनाए रखें. अनुभवी का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में धन लाभ होगा.

वृश्चिक:- पूर्व में किए श्रम का फल मिलेगा. नाैकरी में विरोधी पक्ष से सचेत रहें. व्यय अधिक होगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा. सेहत नरम रहेगी.

धनु:- सहोदरों का सहयोग मिलेगा. किसी कानूनी परेशानी से मु​​क्ति मिलेगी. आ​​र्थिक ​​स्थिति से संतुष्ट रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

मकर:- स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा. नई नाैकरी का अवसर मिल सकता है. अर्थ प्रा​​प्ति संभव है. व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा.

कुंभ:- मानसिक बेचैनी बनी रहेगी. वाद विवाद से दूरी बनाए रखें. नाैकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. व्यवसाय में लाभ होगा. स्वास्थ्य का घ्यान रखें.

मीन:- राजकाज में सफलता मिलेगी. नाैकरी में अ​धिकारी वर्ग से सचेत रहें. आ​​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यावसायिक निर्णय सोच समझकर लें.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 26 मार्गशीर्ष मास शक 1947, पाैष मास 03 प्रविष्टे, 25 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 26.32 तक उपरांत चतुर्दशी,विशाखा नक्षत्र 17.10 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र, सुकर्मा योग 14.16 तक उपरांत धृति​ योग, गर करण 13.15 तक उपरांत व​णिज करण, चन्द्रमा ​वृश्चिक राशि में 10.25 बजे. शुभांक 4,5

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष स्व प्रयासों से उन्नति करने में सफल रहेंगे. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. रचनात्मक क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी. आ​​र्थिक ​​स्थिति उत्तम रहेगी. न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. परिवार में साैहार्द बना रहेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. इंजीनियरिंग, पुलिस, न्यायिक सेवा, नगरपालिका, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे. व्यावसयिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: प्रदोष व्रत, हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- दिन में 12.00 से 13.30 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button