
-: आपका राशिफल :-
मेष:- व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. विकास के नए अवसर मिलेंगे. भू संपित्त में वृदि्ध संभव है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. परिवार में आनन्द रहेगा.
वृषभ:- सरकारी क्षेत्र में बनता कार्य अटक सकता है. नाैकरी में मान सम्मान बना रहेगा. अर्थ प्राप्ति होगी. व्यवसाय में लाभ होगा. वाहन नियंत्रित चलाएं.
मिथुन:- अन्जानी आशंका बनी रहेगी. प्रभावी के सहयोग से योजना सफल होगी. नाैकरी में व्यस्त रहेंगे. व्यावसायिक लाभ कम होगा. धर्म में आस्था रहेगी.
कर्क:- स्वजनोंं से मतभेद रहेंगे. नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें. नाैकरी में तबादला हो सकता है. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. वाहन से कष्ट होगा.
सिंह:- किसी इच्छा की पूर्ति होगी. रीक्षा,साक्षात्कार में सफलता मिलेगी. धनागम के नए मार्ग मिलेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार में सुख शांति रहेगी.
कन्या:- आरोग्य सुख अनुकूल रहेगा. राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा. नाैकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें.
तुला:- मानसिक तनाव से बचें. नाैकरी में स्थिति यथावत रहेगी. आश्वासन अधूरे रहेंगे. साझेदारी के व्यवसाय में धैर्य बनाए रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें.
वृश्चिक:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता रहेगी. विश्वासपात्र से धोखा हो सकता है. व्यवसाय में श्रमोपरांत सामान्य लाभ होगा.
धनु:- लोकप्रियता में वृद्धि होगी. नई योजना में सफलता से उत्साह बढ़ेगा. अटके कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा. यात्रा संभव है.
मकर:- दिनमान सामान्य रहेगा. नाैकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. परेशानी का हल मिलेगा. व्यवसाय में लाभ होगा.
कुंभ:- समाज में सम्मान बढ़ेगा. महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. नाैकरी संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है. व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा.
मीन:- सरकारी कार्य में आशा निराशा का संगम रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. काम धन्धे की चिंता रहेगी. आय में कमी रहेगी. चोट चपेट से बचें.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 05 पाैष मास शक 1947, पाैष मास 12 प्रविष्टे, 05 रज्जब हिज़री 1447, पाैष शुक्ल पक्ष षष्ठी 13.43 तक उपरांत सप्तमी, शतभिषा नक्षत्र 08.59 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र, सिदि्ध योग 14.00 तक उपरांत व्यतिपात योग, तैतिल करण 13.43 तक उपरांत गर करण, चन्द्रमा मीन राशि में 27.07 बजे. शुभांक 6
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष मनोत्साह बना रहेगा. पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी. नए नए क्षेत्रों में जान पहचान बढ़ेगी. व्यक्तिगत संबंध उन्नति में सहायक रहेंगे. आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. मकान या वाहन का क्रय हो सकता है. विवाह या संतान सुख की इच्छापूर्ति के योग बनेंगे. परिवार में साैहार्द बढ़ेगा. सरकारी या अर्द्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को उन्नति या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा. व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा. साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है. सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार:- शिशिरऋतु, सूर्यउत्तरायणे, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- प्रात: 10.30 से 12.00 तक
