बुधवार 3 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

-: आपका राशिफल :-

मेष:- प्रभावी व्य​​क्ति का स​हयोग मिलेगा. सरकारी क्षेत्र में बनता कार्य अटक सकता है. नाैकरी में सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में अवानक लाभ होगा.

वृषभ:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. धैर्य रखने पर अटके कार्य बनेंगे. नाैकरी में ​स्थिति सामान्य रहेगी. व्यवसाय में धन लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मिथुन:- स्वबुदि्ध विवेक से उन्नति करने में सफल रहेंगे. विरोधी परास्त होंगे. भू संप​​त्ति का साैदा पट सकता है. व्यावसायिक विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क:- मित्र से कार्य विशेष में सहायता मिलेगी. नाैकरी में अपने कार्य पर ध्यान रखें. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. घरेलू कार्योँ की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे.

सिंह:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. नाैकरी में कुछ परेशानी संभव है. व्यवसाय में मंदी रहेगी. शुभ कार्य में व्यय होगा.

कन्या:- चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा. नाैकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. व्यवसाय में लाभ कम होगा. किसी आयोजन में व्यस्त रह सकते हैं.

तुला:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. भविष्य को नई दिशा मिल सकती है. नाैकरी में वर्चस्व बना रहेगा. व्यावसायिक लाभ सामान्य रहेगा. क्रोध से बचें.

वृश्चिक:- भाग्य सहायक रहेगा. व्य​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. नाैकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में यथेष्ट धन लाभ होगा. विरोधी से सावधानी बरतें.

धनु:- व्यवहार कुशलता बनाए रखें. अटके कार्य में सफलता मिलेगी. नाैकरी में अ​धिकारी अनुकूल रहेंगे. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे.

मकर:- मानसिक चिन्तन बना रहेगा. नाैकरी में ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. अटका धन मिलेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

कुंभ:- प्रतिकूल परि​स्थितियों पर विजय मिलेगी. नाैकरी परिवर्तन का अवसर मिल सकता है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. अनचाही यात्रा संभव है.

मीन:- अध्ययन में रुचि बनी रहेगी. स्वजन सहयोग मिलेगा. आ​​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ कम होगा. राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 13 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 19 प्रविष्टे, 12 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 08.37 तक उपरांत पू​र्णिमा 28.43 तक तदोपरांत पाैष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कृतिका नक्षत्र 14.53 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र, शिव योग 12.33 तक उपरांत सिद्ध​ योग, वणिज करण 08.37 तक उपरांत वि​​ष्टि (भद्रा) करण, चन्द्रमा वृष राशि में दिन रात. शुभांक 5

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा. मन में आशा और साहस का संचार होगा. अटकी योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी. आ​​र्थिक दृ​​िष्ट से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा. भू संप​​त्ति में वृदि्ध की इच्छा पूर्ण होगी. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. सेना, पुलिस, चि​​कित्सा, बैंक, विज्ञापन, बीमा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आध्या​​त्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- रोहिणी व्रत, देवीअन्नपूर्णा जयंती, हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 13.30 से 15.00 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button