‘अबीर गुलाल’ में नजर आएंगे पाक अभिनेता फवाद खान, वाणी कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Oct 2024 09:53 PM
‘अबीर गुलाल’ में नजर आएंगे पाक अभिनेता फवाद खान, वाणी कपूर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पाकिस्तानी के अभिनेता फवाद खान और भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर रोमांटिक कॉमेडी ‘अबीर गुलाल’ में पहली बार एक साथ नजर आएंगे. निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की. लंदन पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग 29 सितंबर को शुरू हुई और इसका निर्देशन आरती एस. बागड़ी कर रही हैं. इंडियन स्टोरीज, ए रिचर लेंस और आरजे पिक्चर्स इसके निर्माता हैं. निर्माताओं ने फिल्म के कलाकारों की पहली झलक भी जारी की है. यह एक अंतरराष्ट्रीय ‘प्रोडक्शन’ है, जिसमें भारत और ब्रिटेन के सहायक कलाकार भी शामिल हैं. विवेक बी. अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी ‘अबीर गुलाल’ में निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं.

निर्माताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा, ”पूरी दुनिया में फवाद के बहुत अधिक प्रशंसक हैं और हम आशा करते हैं कि दर्शक तथा उनके प्रशंसक इस फिल्म को पूरे दिल से पसंद करेंगे….” बागड़ी के अनुसार, फिल्म दो लोगों की कहानी को दर्शाती है ”जो अनजाने में एक दूसरे का दुख बांटने के लिए करीब आते हैं और उनमें प्रेम पनपता है.” ”अबीर गुलाल” फिल्म की शूटिंग अक्टूबर और नवंबर में ब्रिटेन में की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu