हरियाणा चुनाव: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर कब्जा बरकरार रखा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 08 Oct 2024 04:18 PM
हरियाणा चुनाव: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर कब्जा बरकरार रखा
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को रोहतक जिले की गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। हुड्डा (77) ने गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर भाजपा की मंजू हुड्डा को 71,465 वोट के अंतर से शिकस्त दी है।

हालांकि, हुड्डा की पार्टी कांग्रेस राज्य में पिछड़ गई है। राज्य की 90 में से 50 सीट पर भाजपा आगे है। कांग्रेस 10 साल के अंतराल के बाद हरियाणा की सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही थी। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 35 सीट पर आगे है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav