फिल्म ‘All We Imagine as Light’ नवंबर में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 09 Oct 2024 02:15 PM
फिल्म ‘All We Imagine as Light’ नवंबर में सिनेमाघरों में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया की फिल्म ‘All We Imagine as Light’ अगले महीने नंवबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अगले सप्ताह होने वाले ‘मुंबई एकेडमी आॅफ मूंिवग इमेज’ (मामी) मुंबई फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर जारी किया जाएगा।

फिल्म ‘All We Imagine as Light’ को 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री पुरस्कार मिला था।
राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन हाउस ‘स्पिरिट मीडिया’ ने 21 सितंबर को केरल के कुछ ही सिनेमाघरों में मलयालम-ंिहदी फिल्म रिलीज की थी।

फिल्म ‘आॅल वी इमेजिन एज लाइट’ दो अक्टूबर को फ्रांस के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में मई में ग्रां प्री पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता कपाड़िया ने कहा कि वह देश के अन्य हिस्सों में भी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।

फिल्म निर्देशक ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत में नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्म के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि बहुत से लोग इसे देखने जाएंगे। किसी भी फिल्म निर्माता के लिए यह एक अद्भुत एहसास है।’’

कनी कुसरुति और दिव्या प्रभा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आॅल वी इमेजिन एज लाइट’ केरल की दो नर्सों प्रभा और अनु की कहानी है, जो मुंबई में साथ रहती हैं। मलयालम में फिल्म का नाम ‘प्रभाय निनाचथेलम’ है।
मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में 18 अक्टूबर को फिल्म ‘आॅल वी इमेजिन एज लाइट’ का प्रीमियर के साथ ही महोत्सव की शुरुआत होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav