सिनर ने जोकोविच को हराकर शंघाई मास्टर्स खिताब जीता, सबालेंका वुहान ओपन चैम्पियन बनीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Oct 2024 07:16 PM
सिनर ने जोकोविच को हराकर शंघाई मास्टर्स खिताब जीता, सबालेंका वुहान ओपन चैम्पियन बनीं
ऑडियो सुनें

शंघाई. शीर्ष रैंकिंग पर काबिज यानिक सिनर ने रविवार को यहां 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. इटली के इस खिलाड़ी ने आठ ऐस और 22 विनर लगाकर जोकोविच को 7-6 (4), 6-3 से शिकस्त दी. जोकोविच ने चार ऐस और 12 विनर लगाये जबकि सिनर ने एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया.

जोकोविच यहां टूर स्तर के अपने 100वें खिताब की कोशिश में जुटे थे. जिमी कोनोर्स और रोजर फेडरर ही पुरुष टेनिस में शतक के खिताबी आंकड़े को पार कर पाये हैं. कोनोर्स ने 109 जबकि फेडरर ने 103 टूर स्तर के खिताब जीते हैं. वहीं दूसरी रैंकिंग की खिलाड़ी आर्यना सबालेका ने सातवीं रैंकिंग पर काबिज झेंग किनवेन को फाइनल में 6-3, 7-5, 6-3 से हराकर लगातार तीसरे साल वुहान ओपन खिताब जीत लिया. यह सबालेंका इस सत्र में चौथा खिताब है जिसमें उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन और अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम भी जीते हैं. बेलारूस की इस खिलाड़ी का टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 17-0 हो गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu